छत से गिरकर नेपाली मजदूर की मौत

छत से गिरकर नेपाली मजदूर की मौत

संक्षेप:

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के नदीगांव में एक नेपाली मजदूर काम करते समय छत से गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर...

Aug 30, 2025 03:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

कोतवाली पुलिस क्षेत्र के नदीगांव स्थित भुरचुनिया में मकान में काम करते समय एक नेपाली मजदूर असंतुलित होकर छत से गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसके साथी उसे अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुरचुनिया में एक मकान निर्मााण कार्य चल रहा था। इसमें 45 साल का चेतन रावत पुत्र दान सिंह भी काम कर रहा था। मूल नेपाल के बाज्यूरा निवासी इन दिनों नदीगांव में रहता था और मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार का पालन कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार की सुबह काम करते समय वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इस हादसे में उसका निधन हो गया है। जिला अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।