नशा मुक्त भारत के लिए ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए एनएमबी ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर, जागरूकता गतिविधियों में इस कोड का प्रसार किया जाएगा। इससे नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

नशा मुक्त भारत के  लिए  ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड जारी

बागेश्वर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश में मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के उद्देश्य से संचालित जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एनएमबी (नशा मुक्त भारत ) ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड जारी किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित होने वाली सभी जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियों के दौरान एनएमबी ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड का व्यापक रूप से प्रसार किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों सहित अन्य उपयुक्त माध्यमों के जरिए लोगों को नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता को बढ़ावा मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।