नरगोली की ए टीम बनी चैम्पियन

Feb 16, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

नव युवक मंगल दल रावतसेरा द्वारा आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में नरगोली ए ने नरगोली बी को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सुरेश रावत ने ग्रामीण प्रतिभाओं के मंच की सराहना की। मैन ऑफ द सीरीज रोहित रौतेला रहे।

नरगोली की ए टीम बनी चैम्पियन

नव युवक मंगल दल रावतसेरा के तत्वावधान में टोकेश्वर महादेव खेल मैदान रावतसेरा में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। खिताबी भिड़ंत नरगोली-ए व नरगोली बी के बीच हुई बेस्ट ऑफ थ्री का मैच खेला गया। इसमें 2-0 से नरगोली ए ने मैच जीता। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान सुरेश रावत ने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने का काम कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कमस्यारघाटी पूर्व से ही वालीबाल का हब रहा है। यहां के खेल प्रतिभाओ ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।

नवयुवकों के इस प्रयास को बेहतर बताते हुए हर संभव मदद की बात कही। मैन ऑफ द सीरीज रोहित रौतेला, मैन ऑफ द मैच गिरीराज रौतेला गोलू बेस्ट स्मैशर सौरभ डोबाल को प्रदान किया गया। क्षेत्र की उभरती हुई टीम का खिताब पस्टयारी की टीम को दिया गया। सभी अतिथियों ने रेफरी की भूमिका में पुष्पेश रावत, दीपक उप्रेती रहे। स्कोरर भूपेंद्र रौतेला बने। मैच का आंखों देखा हाल महेश रावत ने सुनाया। नव युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश रावत ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर त्रिलोक रावत, गोकुल राठौर, प्रकाश रावत, भूपाल सिंह रावत, खीम सिंह, राजेश बनाई, केदार भौर्याल, कुंदन बोरा दान सिंह रौतेला, लालू राम तथा दुर्गा राम मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।