
नगर पालिका 500 रुपये में उपलब्ध कराया स्वर्ग रथ
नगर में शवों की परिवहन की समस्या अब खत्म होने जा रही है। नगर पालिका ने 'स्वर्ग रथ' की व्यवस्था की है, जिससे शवों को श्मशान घाट ले जाने के लिए मात्र 500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, लावारिश लाशों के लिए यह सेवा मुफ्त होगी। यह कदम नगरवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उठाया गया है।
नगर में शवों को लाने और ले जाने में अब लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका में अब स्वर्ग रथ आ गया है। इसका जल्द ही लोगों को लाभ भी मिलेगा। नगर क्षेत्र में 500 रपये में मिलेगा। नगर से बाहर ले जाने के लिए उन्हें आरटीओ के मानकानुसार प्रति किमी के हिसाब से देना होगा। एक घंटे बाद 200 रुपये वेटिंग देना होगा। मालूम हो कि नगर में लंबे समय से शवों को ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में कई बार लोगों मनमाना दाम देना पड़ रहा था। लोगों ने कई बार नगर पालिका से वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।
अब नगर पालिका ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्वर्ग वाहन खरीद लिया है। वाहन की सेवा लोगों को जल्द मिलेगी। इसके लिए पालिका ने रेट तय कर दिए हैं। नगर में शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए 500 रुपये देना होगा। इसमें एक घंटे भी वेटिंग भी शामिल है। इसके बाद अधिक समय लगने पर 200 रुपये प्रतिघंटा लिया जाएगा। नगर से बाहर वाहन ले जाने पर आरटीओ से स्वीकृति प्रति किमी राशि ही ली जाएगी। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि लावारिश लाशों के लिए वाहन को मुफ्त में दिया जाएगा। पालिका की मंशा लोगों की समस्या दूर करना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




