बहुउद्देशीय शिविरों में 52 शिकायतों में से 40 का निस्तारण

Feb 02, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बागेश्वर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी और अनिल चन्याल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 का समाधान मौके पर किया गया। 530 ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

बहुउद्देशीय शिविरों में 52 शिकायतों में से 40 का निस्तारण

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद बागेश्वर की न्याय पंचायत होराली और बदियाकोट में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होराली में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी ने की, जबकि इंटर कॉलेज बदियाकोट में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने की। शिविरों के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। शिविरों में दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, जंगली जानवरों से फसल क्षति, शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं रखीं।

शिविरों में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इन बहुउद्देशीय शिविरों में 530 ग्रामीणों ने सहभागिता की और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। शिविरों में राजस्व, खाद्य आपूर्ति, कृषि, उद्यान, पशुपालन, यूपीसीएल, कौशल विकास एवं सेवायोजन, बाल विकास, पंचायती राज, वन तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए, कृषि व उद्यान से संबंधित उपकरणों की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsMulti-Purpose Camps in Bageshwar Addressing Rural Issues
;;;