कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया मातृ दिवस

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

देवेंद्र पांडे, गरुड़। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और माताओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। डॉ. रश्मि बसवाल ने माँ के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रोशनी बोरा और आरती दोसाद ने किया।

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया मातृ दिवस

देवेंद्र पांडे, गरुड़। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। “करुणार्द्र” थीम पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों और उनकी माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि बसवाल, संस्थापक सचिव नंदाबल्लभ भट्ट तथा प्रधानाचार्या सीमा जोशी पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। माताओं के लिए फायरलेस कुकिंग और टेलेंट हंट जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

वहीं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि बसवाल ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है और परिवार की मजबूत आधारशिला भी। प्रधानाचार्या सीमा जोशी पांडेय ने मातृ दिवस को मां के त्याग, समर्पण और निस्वार्थ प्रेम को सम्मान देने का अवसर बताया। कार्यक्रम का संचालन रोशनी बोरा और आरती दोसाद ने किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य भुवन मेलकानी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।