ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकिसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे बंदर

किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे बंदर

नगर व आसपास के गांवों में बंदरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बंदरों गेहूं की फसल को उगने से पहले ही बीज चट कर रहे हैं। साग-सब्जी को भी नष्ट कर दिया है। परेशान किसानों ने वन विभाग से बंदरों...

किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे बंदर
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 23 Nov 2017 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर व आसपास के गांवों में बंदरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बंदरों गेहूं की फसल को उगने से पहले ही बीज चट कर रहे हैं। साग-सब्जी को भी नष्ट कर दिया है। परेशान किसानों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। नगरीय क्षेत्र में बंदर व्यापारियों की परेशानी का कारण बने हैं। वह दुकानों से सामान लूट कर उठा ले जाते हैं। भगाने पर नजदीकी गांवों में जाकर फसल को चौपट कर रहे हैं। नगर से सटे मंडलसेरा, बिलौना, नदीगांव, जोशीगांव, बानरी, द्यांगण आदि में बंदरों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। खेतों में बुवाई के बाद बंदर गेहूं के बीजों को खोद कर चट कर जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें