बंदर और लंगूर ने उजाड़ी फसल
काफलीगैर। क्षेत्र के तमाम गांवों में बंदर और लंगूरों का आतंक छाया हुआ है। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। छानी, भटखोला आदि स्थानों पर सब्जी और फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामप्रधान छानी...
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 26 Jun 2018 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें
क्षेत्र के तमाम गांवों में बंदर और लंगूरों का आतंक छाया हुआ है। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। छानी, भटखोला आदि स्थानों पर सब्जी और फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामप्रधान छानी जगदीश प्रसाद, भटखोला संतोष कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। लेकिन यहां उलट हो रहा है। बंदर उनकी फसल को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके खाने के लिए भी फसल नहीं हो पा रही है। जिससे लोग कृषि की तरफ पीठ फेर रहे हैं।