ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरविधायक ने पिंडर घाटी का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं

विधायक ने पिंडर घाटी का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पिंडर घाटी के गांवों का भ्रमण किया। पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उनके त्वरित निदान करने का भी आश्वासन...

विधायक ने पिंडर घाटी का भ्रमण कर सुनी जनसमस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 08 May 2019 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पिंडर घाटी के गांवों का भ्रमण किया। पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उनके त्वरित निदान करने का भी आश्वासन दिया।

बुधवार को विधायक भौर्याल ने खर्किया, खाती, जांतोली, रिटंग, वाछम, सोराग, पटाक, बदियाकोट, कालू, अरम, किलपारा, डौला, तीख और उंगिया गांव का भ्रमण किया। उन्होंने गांवों में अटल चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही उन्हें राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा कर असंतोष जताया। समय पर कार्य पूरा नहीं होने की दशा में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मोटर मार्गों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। लोनिवि को पिंडारी और सुंदरढूंगा रूट पर अस्थाई पुलों का निर्माण करने के निर्देश दिए। इन स्थानों पर वैली ब्रिज बनाने का भी लोगों को आश्वासन दिया। जांतोली की महिलाओं ने शराब बंदी और स्वच्छता के लिए किए कार्यों को लेकर विधायक की सराहना की। यहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, गोविंद सिंह दानू, केदान दानू, तारा सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें