ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरविधायक ने किया नेकी की दीवार का शुभारंभ

विधायक ने किया नेकी की दीवार का शुभारंभ

निर्धन तथा गरीब लोगों को तन ढकने को कपड़े मिले इस मकशद से नगर पालिका ने स्वराज भवन के पास नेकी की दीवार बनाई थी। इस दीवार को शुभारंभ बुधवार को विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने लोगों से इस नेक...

विधायक ने किया नेकी की दीवार का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 19 Jun 2019 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्धन तथा गरीब लोगों को तन ढकने को कपड़े मिले इस मकशद से नगर पालिका ने स्वराज भवन के पास नेकी की दीवार बनाई थी। इस दीवार को शुभारंभ बुधवार को विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने लोगों से इस नेक काम में आगे आने की अपील की है। विधायक ने कहा कि यह दीवार उन लोगों को जाड़ों और गर्मी से बचाएगी जिनके पास तक ढकने को कपड़े नहीं हैं। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने लोगों से कहा कि वे अपने दीवान और अलमारी में रखे उन कपड़ों को नेकी की दीवार में टांग दें। जिनका वे लंबे समय से उपयोग नहीं कर रहे हैं। इन कपड़ों से कई निर्धन लोगों के तन ढक जाएंगे। यह नेकी उन्हें दुआ देगी। इस मौके पर ईओ राजदेव जायसी, सभासद नीमा दफौटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील भंडारी, गीता उपाध्याय, विनोद पाठक, प्रेम सिंह हरड़िया आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व विधाक ने रामघाट में एक पार्क का भी शुभारंभ किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें