ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरविधायक ने जाना बारिश से बदहाल हुई सड़कों का हाल

विधायक ने जाना बारिश से बदहाल हुई सड़कों का हाल

कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने दुग नाकुरी के जारती गांव का भ्रमण किया। उन्होंने बारिश के कारण क्षेत्र में बदहाल हुई सड़कों का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों से जल्द सड़कों की दशा सुधारने को...

विधायक ने जाना बारिश से बदहाल हुई सड़कों का हाल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 03 Jul 2020 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने दुग नाकुरी के जारती गांव का भ्रमण किया। उन्होंने बारिश के कारण क्षेत्र में बदहाल हुई सड़कों का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों से जल्द सड़कों की दशा सुधारने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका जल्द निदान करवाने का भी आश्वासन दिया।

जारती गांव के भ्रमण में विधायक ने मुख्य रूप से सड़कों की बदहाली को देखा। बता दें कि दुग नाकुरी तहसील में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते जारती गांव को जोड़ने वाली सड़क सहित अन्य छोटे संपर्क मार्ग बदहाल हो गए हैं। जिसके चलते लोगों के आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। भ्रमण के दौरान विधायक भौर्याल ने भी इस परेशानी को समझा और उन्होंने संबंधित विभागों से जल्द सड़कों पर जमा मलबा हटाने और भूस्खलन से रोडों को हुए नुकसान की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, जिपं सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें