ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरविधायक भौर्याल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

विधायक भौर्याल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने आपदा प्रभावित काफली-कभेड़ा का निरीक्षण किया। विभाग को नुकसान का आंगणन बनाने का निर्देश...

विधायक भौर्याल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 16 Jun 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने आपदा प्रभावित काफली-कभेड़ा का निरीक्षण किया। विभाग को नुकसान का आंगणन बनाने का निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त सड़क को आपदा मद से ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

गत दिनों विधायक भौर्याल देहरादून गए थे। इसी अतिवृष्टि से काफली-कभेड़ा में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक पुलिया बह गई थी। सड़क का काफी हिस्सा बह गया। रविवार को विधायक दून से लौटे और सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए। देर रात लौटने के बाद उन्होंने बताया कि बारिश से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी। निर्माणाधीन मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सो को भी देखा। वहीं से दूरभाष पर अधिकारी को क्षति का आंगणन बनानकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए जिला प्रशासन को पहले से निर्देशित किया गया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता लक्ष्मण देव, महेश दानू आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें