बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

बागेश्वर में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मिनी बस सेवा जल्द शुरू होने वाली है। एआरटीओ, नगर पालिका और पुलिस विभाग की बैठक में रूट निर्धारण और सर्वे पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह सेवा उनके चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है, जिससे नगरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर क्षेत्र में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। रूट निर्धारण के बाद सर्वे होगा। इसको लेकर एआरटीओ, नगर पालिका और पुलिस विभाग की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों की राय ली जाएगी। एआरटीओ के अनुमति मिलने के बाद मिनी बसों का संचालन होगा। मालूम हो कि नगर पालिका ने लोगों को सुविध देने के लिए ई-रिक्शे शुरू किए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। अब पालिका शहर में मिनी बस चलाने के लिए तैयारी कर रही है। इस संबंध में नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ विनोद सिंह जीना, आरटीओ अमित कुमार, सभासद, टीएसआई चंदन भंडारी, एसआई निर्मला पटवाल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक की गई।

इसमें मिनी बस संचालन के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया और प्रस्तावित रूट का सर्वे भी किया गया।मिनी बस जजी, डीएम कार्यालय लाइन, बिलोना, ब्लॉक और मंडलसेरा क्षेत्र में जाएगी। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि नगर में मिनी बस सेवा शुरू करना उनके चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा था, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरटीओ से अनुमति मिलते ही नगरवासियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा, जिससे आवागमन आसान और सुगम होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।