ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकोरोना महामारी के चलते प्रवासियों का घर लौटना जारी

कोरोना महामारी के चलते प्रवासियों का घर लौटना जारी

कोरोना संक्रमण के चलते बाहरी राज्यों व प्रदेश के जिलों से प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह भी 231 लोग बिलौना पहुंचे। जिन्हें जांच के बाद विभिन्न सेंटरों व होम क्वारंटाइन के...

कोरोना महामारी के चलते प्रवासियों का घर लौटना जारी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 23 Jul 2020 03:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमण के चलते बाहरी राज्यों व प्रदेश के जिलों से प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह भी 231 लोग बिलौना पहुंचे। जिन्हें जांच के बाद विभिन्न सेंटरों व होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पहुंचने वालों में बाहरी राज्यों से 56 लोग यहां पहुंचे। वहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी 175 प्रवासी घर आए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचने को देखते हुए अब तक कुल 40507 लोग घर लौट चुके हैं। जिनमें 23574 बाहरी राज्यों और 16933 प्रदेश के कई जिलों से आए हैं। बताया कि कुल प्रवासियों में से 37947 ने 14 दिन के क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है। 2560 लोगों को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि महामारी को देखते हुए जिले से भी 3549 लोग अपने घर लौटे। जिनमें नेपाल मूल के 1726 और देश के अन्य राज्यों से आए 1823 मजदूर शामिल हैं। बता दें कि जिले में फिलहाल कोरोना का कोई मामला नहीं है। अब तक कुल 95 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें से 94 स्वस्थ हो चुके हैं। एक युवक की कोविड-19 से मौत हो गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें