अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ व्यापारियों में गुस्सा

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

गरुड़ में व्यापारियों ने अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ऊर्जा निगम का पुतला फूंककर कटौती बंद करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। ऊर्जा निगम की अनदेखी के कारण ग्राहक भी परेशान हैं।

अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ व्यापारियों में गुस्सा

देवेंद्र पांडे, गरुड़। आए दिन हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम हाय-हाय के नारे लगाकर पुतला फूंका और शीघ्र कटौती बंद करने की मांग की। गरुड़ क्षेत्र में आए दिन हो रही विद्युत कटौती से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर ऊर्जा निगम का पुतला फूंकते हुए कहा कि आए दिन हो रही विद्युत कटौती से उन्हें व्यापार में काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। खासतौर पर बिजली से संबंधित व्यापारी खासे परेशान हैं। न केवल व्यापारियों बल्कि ग्राहकों को भी बाजार जाकर फजीहत झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम से निवेदन करने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने तत्काल कटौती बंद किए जाने की मांग की है। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष महेश बिष्ट ठाकुर, भाष्कर बृजवासी, योगेश पंत, करन नेगी, रवि पांडे, मुकेश नेगी, गणेश पांडे, अमित खोलिया आदि युवा व्यापारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।