कुकुड़गाड़ के पास चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात ठेप
बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर एक विशाल चीड़ का पेड़ सोमवार रात गिर गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दमकल कर्मियों ने पेड़ को काटकर हटाया। इस मार्ग पर कई पेड़ खतरनाक स्थिति में हैं, और पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर सोमवार की रात आठ बजे करीब एक चीड़ का विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर हटाया। उसके बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर कई चीड़ के पेड़ गिरने की स्थिति में हैं। लोगों ने कई बार वन निगम व वन विभाग से इन्हें कटवाने की मांग की, लेकिन कुछ पेड़ों को काटा गया, लेकिन अभी भी कई पेड़ खतरा बने हुए हैं।
जो हवा चलने पर टूटकर सड़क पर आ रहे हैं। सोमवार की शाम भी तेज हवा के कारण एक पेड़ बीच सड़क पर आ गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। वरना बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता था। पेड़ गिरने ही वहां जाम लग गया। छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। बाद में दकल कर्मियों ने पेड़ काटकर मार्ग खोला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


