ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरस्थापना दिवस पर आजादी के लिए शहीद कांग्रेसियों को किया याद

स्थापना दिवस पर आजादी के लिए शहीद कांग्रेसियों को किया याद

कांग्रेस पार्टी की गरुड़ ब्लॉक इकाई ने 136वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद...

स्थापना दिवस पर आजादी के लिए शहीद कांग्रेसियों को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 28 Dec 2020 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी की गरुड़ ब्लॉक इकाई ने पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत गया। कार्यक्रम में देश की आजादी में बलिदान होने वाले शहीद कांग्रेसियों को भी याद किया गया।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या की अध्यक्षता में स्थापना दिवस का कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों को याद किया। आजादी से पूर्व और स्वतंत्रता के बाद देश के विकास में कांग्रेस के योगदान पर चर्चा की। पार्टी की रीति और नीति पर चलकर देश और समाज के हित में काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले कांग्रेसियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भुवन पाठक, प्रकाश कोहली, रंजीत दास, अशोक वर्द्धन, जितेंद्र मेहता, बसंत नेगी, कैलाश पंवार, लक्की वर्मा, नीरज कुमार, मनोज कुमार, बबलू फस्र्वाण रमेश रावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें