ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरगरुड़ में नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू

गरुड़ में नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू

नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति ने क्षेत्रीय विधायक तथा अन्य जन प्रतिनितधियों पर वादा खिलाफी का आरोप...

गरुड़ में नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 15 Jan 2019 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति ने क्षेत्रीय विधायक तथा अन्य जन प्रतिनिधियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। एतिहासिक गांधी चबूतरे पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। संघर्ष समिति के संरक्षक एडवोकेड डीके जोशी ने जनप्रतिनिधियों पर स्थानीय जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग गरुड़ न्याय पंचायत की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें बरगलाया जा रहा है। गत वर्ष क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने उन्हें भरोसा दिया था कि वे उनकी मांग मान लेंगे। एक साल बाद भी उनकी मांग हाशिए पर है। संघर्ष समिति ने विधायक के पुतले को प्रतीक बना कर आंदोलन स्थल पर रख कर विरोध जताया। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैलाश बोरा, संजय जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, कैलाश जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें