Bageshwar News: ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर शुरू किया आंदोलन

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: कपकोट के फुलवाड़ी, फुलाचौंरा और खाईंधार क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जीर्ण-शीर्ण सड़क की समस्या और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का जिक्र करते हुए प्रशासन पर दबाव बनाया। आंदोलन में भाग लेने वाले क्षेत्र विशेष के लोग भी शामिल हुए और सरकार से सड़क बनाने की मांग की।

ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर शुरू किया आंदोलन

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट/बागेश्वर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर फुलवाड़ी, फुलाचौंरा और खाईंधार क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। आंदोलन की शुरुआत गांव के ग्राम देवता श्री 108 भूम्याल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। आंदोलन के पहले दिन ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से पलायन कर भराड़ी, कपकोट, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, तराई-भाभर, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश में रह रहे क्षेत्रवासियों ने भी काली पट्टी बांधकर आंदोलन को समर्थन दिया है। सभी ने सड़क स्वीकृत होने तक तन-मन-धन से आंदोलन का साथ देने का संकल्प लिया।ग्रामीणों

ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। इस दौरान 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा भी बुलंद किया गया। महिलाओं ने कहा कि सड़क न होने का सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। प्रसव, बीमारी और दैनिक जरूरत का सामान लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि यदि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेता, तो अब तक गांव सड़क सुविधा से जुड़ चुका होता। प्रदर्शन में पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, करम सिंह दानू, चरण सिंह बघरी, शेर सिंह दानू, भवान सिंह ढोक्टी, गजेंद्र सिंह धामी, प्रताप सिंह धामी, खीम सिंह ढोक्टी, हीरा सिंह, करम सिंह धामी, तारा देवी, मोहनी देवी, डिगरी देवी, लीला देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।