नगर क्षेत्र के कई पुराने पेड़ दे रहे दुर्घटना को दावत

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

बागेश्वर में कई पेड़ आपदा का कारण बन सकते हैं। बस स्टेशन से पिंडारी रोड तक, स्थानीय निवासियों ने पेड़ों को हटाने की मांग की है। तेज हवाओं के चलते पीपल के पेड़ की टहनियां गिरने लगी हैं, जिससे दुकानदार भयभीत हैं। व्यापारियों ने जल्द कार्रवाई की अपील की है, ताकि बड़ा हादसा न हो।

नगर क्षेत्र के कई पुराने पेड़ दे रहे दुर्घटना को दावत

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर क्षेत्र में कई पेड़ आपदा को आमंत्रण दे रहे हैं। बस स्टेशन से पिंडारी रोड तक कई पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। स्थानीय लोगों ने पेड़ों को हटाने की मांग की है। जिले में अंधड़ के साथ तेज हवाएं चल रहीं हैं। कई स्थानों पर पीपल के पेड़ की टहनियां गिरने लगीं हैं। उनकी चपेट में आने से काफी नुकसान भी हो रहा है। जिसके कारण केएमओयू स्टेशन के आसपास के व्यापारी भी भयभीत हो गए हैं। व्यापारी कैलाश चंद्र जोशी, शंकर राना, पूरन राना आदि ने कहा कि पीपल के पेड़ की टहनियां उनकी दुकानों तक पहुंच गईं हैं।

वह कभी भी गिर सकती हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने शीघ्र दुर्घटना से पहले पेड़ों की लापिंग की मांग की। कहा कि कई बार पेड़ काटने के लिए मांग उठाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बस स्टेशन निवासी मोहन चंद्र उपाध्याय ने कहा कि एएनएम सेंटर के समीप भी पीपल के पेड़ की टहनियां बिजली के तार छू रही हैं। स्थानीय दुकानों पर खतरा बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।