ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरहरिनगरी में तेंदुए को मार गिराने पहुंच शिकारी लखपत सिंह

हरिनगरी में तेंदुए को मार गिराने पहुंच शिकारी लखपत सिंह

-घटना स्थल देखा और मचान बनाने की तैयारी शुरू

हरिनगरी में तेंदुए को मार गिराने पहुंच शिकारी लखपत सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 13 Jun 2018 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिनगरी में मासूम को निवाला बनाने वाले तेंदुए को मारने जानेमाने शिकारी लखपत सिंह गांव पहुंच गए हैं। उन्होंने आसपास के जंगल का मुआयना भी कर लिया है। वे वन विभाग की टीम के साथ मचान बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द तेंदुआ ढेर कर दिया जाएगा। हरिनगरी में दो महीने के भीतर दो मासूमों की जान लेने वाले तेंदुए को मारने के आदेश शासन से मिल गए हैं। डीएफओ ने इसकी गत दिवस पुष्टि भी की। गुरुवार को शिकारी लखपत सिंह हरिनगरी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वे पूरे इलाके को सर्च कर रहे हैं। मचान किस स्थान पर लगेगा, उसे भी देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक पिंजरा भी लगा रहे हैं। काफी खुला एरिया है। यहां रात में गश्त होगी। तेंदुए कहा से गांव में प्रवेश कर रहा है, उसकी रैकी होगी। उन्होंने कहा कि कल तक मचान बनाने का काम शुरू किया जाएगा। शिकारी ने बताया कि वे साढ़े 12 बजे गांव में पहुंच गए थे। तब से वे लगातार लोगों से जानकारी ले रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें