कपकोट में गुलदार के हमले में 18 बकरियां मरीं

Apr 07, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

कपकोट के ग्राम पंचायत पोथिंग में गुलदार के हमले से एक पशुपालक परिवार पर संकट आ गया है। सोबन सिंह की 18 बकरियां मारी गईं और 6 बकरियां लापता हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। वन विभाग ने निरीक्षण किया और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की है। ग्रामीण सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

कपकोट में गुलदार के हमले में 18 बकरियां मरीं

कपकोट। ग्राम पंचायत पोथिंग में गुलदार के हमले से एक गरीब पशुपालक परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। दुणी तोक निवासी सोबन सिंह की 18 बकरियां गुलदार का शिकार बन गईं, जबकि छह बकरियां अब भी लापता बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, बकरियां रोज की तरह जंगल में घास चरने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण किया। विभागीय कांडपाल ने बताया कि मौके पर 18 बकरियां मृत अवस्था में मिलीं, जबकि छह बकरियों के गायब होने की पुष्टि हुई है।

प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए विभाग से ठोस कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।