Bageshwar News: विधायक ने बघर-ढोक्टी मार्ग का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश
Bageshwar News: क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ बघर-ढोक्टी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की स्थिति को देखते हुए तत्काल राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ बघर-ढोक्टी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल्द यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य शुरू कर मार्ग को शीघ्र आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
इस दौरान दयाल ऐठानी, भुवन गड़िया, राजू दानू, आनंद मेहता और क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश गड़िया मौजूद रहे।


