ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरगरुड़ में लंका का किया गया मंचन

गरुड़ में लंका का किया गया मंचन

दाता जिले में रामलीला मंचन का दौर जारी है। गरुड़ में आयोजित रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया। भराड़ी में विभीषण को राज्याभिषेक तथा बागेश्वर...

गरुड़ में लंका का किया गया मंचन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 17 Oct 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में रामलीला मंचन का दौर जारी है। गरुड़ में आयोजित रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया। भराड़ी में विभीषण को राज्याभिषेक तथा बागेश्वर में श्रीराम का अयोध्या लौटने का मंचन किया गया। रामलीला मंचन देखने के लिए देर रात तक दर्शक जमे रहे।

कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन देखने भारी भीड़ उमड़ रही है। दर्शक देर रात तक मंचन का लुफ्त उठा रहे हैं। सातवें दिवस की रामलीला में राम-सबरी मिलन, हनुमान-राम संवाद, राम-सुग्रीव मिलन, बाली वध,अशोक वाटिका,अक्षय कुमार वध और लंका दहन के दृश्यों का मंचन किया गया। शबरी की भूमिका नीमा वर्मा, हनुमान विनय लोहनी, राम गौरव जोशी, लक्ष्मण तनुष, सीता राहुल,सुग्रीव सागर, मेघनाद राहुल बिष्ट, रावण की भूमिका पुष्कर रावत ने निभाई। मां बाराही रामलीला कमेटी में शनिवार की रात अहिरावण वध सुलोचना सती, रावण वध के साथ विभीषण का राज्याभिषेक का मंचन किया गया। रावण की भूमिका दीवान सिंह अहिरावण राजेश मेहता ने निभाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, दयाल ऐठानी, गिरीश मिश्रा, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिला मुख्यालय में श्रराम का अयोध्या वापसी का मंचन किया गया। इस दौरान नगर भ्रमण कार्यक्रम भी रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें