कुंदन ने किया कार्यभार ग्रहण किया
बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन रैखोला ने उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनके अनुभव और किसानों के प्रति समर्पण से कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी। भाजपा के नेताओं ने रैखोला के नेतृत्व में किसान हितों के मुद्दों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

बागेश्वर। कृषि निदेशालय देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन रैखोला ने उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। भाजपाईयों ने कहा कि रैखोला का व्यापक अनुभव, किसानों के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उत्तराखंड के कृषक समुदाय के कल्याण तथा कृषि विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, राजेंद्र राठौर, प्रकाश जोशी, हरीश कोरंगा सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। कुंदन रैखोला की नियुक्ति से किसानों के हितों की रक्षा में नई ऊर्जा का संचार होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


