ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरखर्क कानातोली गधेरे में बना पुल का हवा में लटका

खर्क कानातोली गधेरे में बना पुल का हवा में लटका

कपकोट तहसील के खर्क कानातोली गांव को जोड़ने वाले पैदल पुल का आधा अपरमेंट गधेरे में आई बाढ़ में बह गया है। जिसके चलते पुल हवा में लटका गया है। वह कभी भी भरभरा कर गिर सकता है। इससे क्षेत्र की पांच सौ...

खर्क कानातोली गधेरे में बना पुल का हवा में लटका
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 18 Aug 2018 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कपकोट तहसील के खर्क कानातोली गांव को जोड़ने वाले पैदल पुल का आधा अपरमेंट गधेरे में आई बाढ़ में बह गया है। जिसके चलते पुल हवा में लटका गया है। वह कभी भी भरभरा कर गिर सकता है। इससे क्षेत्र की पांच सौ से अधिक लोगों का रास्ता बंद हो गया है। कपकोट में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है।

शुक्रवार की रात हुई अतिवृष्टि से खर्क कानातोली के गधेरे में बाढ़ आ गई। जिससे पुल का अपरमेंट गधेरे की बाढ़ में बह गया है। पुल एक अपरमेंट पर टिका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार वह कभी भी गिर सकता है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दरवान सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि पुल गिरने के कगार पर पहुंच गया है। लोगों ने पुल का इस्तेमाल बंद कर दिया है। उन्होंने पुल के अपरमेंट को जल्द से जल्द ठीक करने की गुहार लगाई है। ग्रामीण नंदन सिंह कोरंगा, दयाल राठौर, गोपुली देवी, खष्टी कोरंगा, गुमान सिंह, गोविंद सिंह ने कहा कि पुल टूटने से स्कूली बच्चों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही ग्रामीणों को सामान लाने-ले जाने में दिक्कतें हो रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें