19वें दिन भी जारी रहा कांडा ब्लॉक के लिए अनशन
कांडा पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। लोग तब तक अनशन पर बैठे रहेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांडा ब्लॉक की मांग 25 साल पुरानी है, लेकिन सरकार ने हमेशा उपेक्षा की है।

कांडा, पंकज डसीला। कांडा पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह आंदोलन में डटे रहेंगे। शुक्रवार को आंदोलन से जुड़े लोग कालिका मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां चल रहे महातस्या के तहत चल रहे क्रमिक अनशन पर हीरा सिंह कर्म्याल व आलम सिंह मेहरा अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक की मांग उत्तराखंड राज्य से भी पहले की है, राज्य बने हुए ही 25 साल हो गए हैं, लेकिन कांडा ब्लॉक आज तक नहीं बन पाया है।
सरकार ने हमेशा ही क्षेत्र की उपेक्षा की है, जबकि क्षेत्र के लोग सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


