ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वर17 दिसंबर से होगा कमस्यार महोत्सव

17 दिसंबर से होगा कमस्यार महोत्सव

कांडा। तहसील क्षेत्र में पहली बार कमस्यार महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस...

17 दिसंबर से होगा कमस्यार महोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 02 Dec 2021 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कांडा। तहसील क्षेत्र में पहली बार कमस्यार महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस महोत्सव में 14 तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें अव्वल रहने वाली टीमों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादन को बेहतर बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा, तांकि लोग अपने उत्पाद को बेच सकें। यहां आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। जीआईसी देवतोली मैदल में 17 व 18 दिसंबर को कमस्यार महोत्सव होगा। महोत्सव के अध्यक्ष सुरेश रावत ने बताया कि अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा। 17 को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके अलावा झोड़ा चाचरी, छोलिया नृत्य, ऐपण, गायन, नृत्य, कुर्सी दौड़, पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान, कुमाऊंनी आंण-काथ प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा महोत्सव में सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम होगा। लोक कलाकार अपने हुनर का जादू बिखेरेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की हैं। इस मोके पर संरक्षक कृपाल सिंह रावत ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को अपने जड़ों से जोड़ने का काम करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें