ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकांडा में ताड़का वध का मंचन देखने उमड़ी भीड़

कांडा में ताड़का वध का मंचन देखने उमड़ी भीड़

कांडा में रामलीला मंचन जारी है। राइंका के पास बने मैदान में देर रात तक मंचन किया जा रहा है। मंगलवार की रात ताड़का वध का मंचन किया गया। मौसम में ठंड होने के बावजूद भारी संख्या में दर्शकों ने मंचन का...

कांडा में ताड़का वध का मंचन देखने उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 01 Nov 2017 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

कांडा में रामलीला मंचन जारी है। राइंका के पास बने मैदान में देर रात तक मंचन किया जा रहा है। मंगलवार की रात ताड़का वध का मंचन किया गया। मौसम में ठंड होने के बावजूद भारी संख्या में दर्शकों ने मंचन का आनंद लिया। इस साल रामलीला में लव कुश कांड का भी मंचन किया जाएगा। रामलीला का शुभारंभ विश्वामित्र के अयोध्या आकर राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगने से हुआ।

जंगल में यज्ञ विध्वंस करने आए ताड़का, सुबाहु और मारीच से राम और लक्ष्मण का युद्ध होता है। जिसमें ताड़का और सुबाहु मारे जाते हैं। मारीच को राम तीर से मारकर दूर फेंक देते हैं। इधर जनकपुरी से विश्वामित्र के पास स्वयंवर का निमंत्रण आता है। वह राम और लक्ष्मण को लेकर प्रस्थान करते हैं। जनकपुरी में सीता के गौरी पूजन के साथ ही रामलीला मंचन का समापन हुआ। रामलीला में राम की भूमिका आशीष नगरकोटी, लक्ष्मण की ललित सिंह माजिला, सीता की सचिन माजिला, दशरथ की भूपाल सिंह नगरकोटी और विश्वामित्र की भूमिका रमेश चंद्र पांडे ने निभाई। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें