सिद्धी को दाता विघ्नन विनासन होली खेलें गिरीजा पति नंदन...

Mar 01, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। विधायक पार्वती दास के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें लोग एक-दूसरे को अवीर-गुलाल से टीका लगाते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी में भी होली गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव-गांव में होल्यारों की टोली और प्रवासी लोग भी शामिल हो रहे हैं।

सिद्धी को दाता विघ्नन विनासन होली खेलें गिरीजा पति नंदन...

जिले में होली अब पूरे यौवन पर है। शहर से लेकर गांव तक होल्यारों की टोली दिख रही है। गांव में होल्यार घर-घर जाकर होली गायन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय में विधायक पार्वती दास के आवास में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को अवीर-गुलाल का टीका लगाया। रेडक्रॉस सोसायटी ने अपने कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। सिद्धी को दाता विघ्नन विनासन होली गीत से कार्यक्रम शुरू हुआ। विधायक के आवास में रविवार को जिला पंचयातय अध्यक्ष शोभा आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को होली की बधाई दी।

पर्व को उत्साह के रंगों के साथ मनाने को कहा। विधायक पार्वती दास ने होल्यारों का स्वागत किया। दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सभासद प्रेम हरड़िया, प्रकाश साह, सुनीता टम्टा आदि ने होल्यारों को अबीर-गुलाल का टीका लगाया। इस दौरान महिलाओं ने स्वांग रचे और नृत्य किया। उधर रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय में होली गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान आज विरज में होली रंग रसिया, मत जाहो पिया होली आई रही आदि गीतों का गायान हुआ। इस दौरान इंद्र सिंह फर्स्वाण, आलोक पांडेय, भास्कर तिवारी, सीएस मिश्रा, प्रमोद जोशी, हरीश दफौटी, सुनीता टम्टा, भावना रावत, वेद प्रकाश, आरपी कांडपाल, हिमांशु चौबे, जया भाकुनी, कन्हैया वर्मा, संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे। गांव गांव में होली की धूम मची हुई है। रविवार को अधिकतर गांवों में प्रवासी भी होली खेलने पहुंच रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।