ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

बागेश्वर में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

क्षेत्र में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। रविवार को भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी रौनक है। ...

बागेश्वर में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 18 Jun 2017 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। रविवार को भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी रौनक है। रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जो कुछ देर बाद छंट गए और तेज धूप निकल आई। दोपहर होने तक तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। लोगों ने गर्मी से निजात पाने के लिए पंखे और कूलर का सहारा लिया। शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आई। लोगों को भी दोपहर की गर्मी से निजात मिली। इधर कौसानी में भी तेज बारिश हुई, हालांकि गरुड़ और कपकोट में हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई। इधर बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। किसान धन सिंह, लाल सिंह, मंगल सिंह, सुरेश राम आदि ने कहा कि बारिश खेती के लिए अच्छी है। इन दिनों रोपाई का काम चरम पर है और लगातार हो रही बारिश से खेती को फायदा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें