ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबेनाप भूमि पर रात में चली जेसीबी प्रशासन ने रोकी

बेनाप भूमि पर रात में चली जेसीबी प्रशासन ने रोकी

खबडोली में प्रधान पति की दबंगई सामने आई है। प्रधान पति पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वे रातों-रात नाप और बेनाप भूमि पर सड़क बना रहे थे। प्रशासन हरकत में आया। जेसीबी को रोक दिया है। जिससे गांव में...

बेनाप भूमि पर रात में चली जेसीबी प्रशासन ने रोकी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 05 Feb 2018 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

खबडोली में प्रधान पति की दबंगई सामने आई है। प्रधान पति पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वे रातों-रात नाप और बेनाप भूमि पर सड़क बना रहे थे। प्रशासन हरकत में आया। जेसीबी को रोक दिया है। जिससे गांव में तनातनी का माहौल है। कानूनगो रमेश राम आर्य और पटवारी सीएस हरकोटिया ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे खबडोली गांव पहुंचे। वहां जेसीबी से सड़क काटी जा रही थी। जिसे रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले से यह सड़क विवादित है। विधायक निधि से यह काटी जा रही थी। जिसमें नाम और बेनाप भूमि में सड़क बनाने का विरोध है। उन्होंने बताया कि कटी सड़क को बंद करने और गड्ढों पर पत्थर भरने के निर्देश प्रधान को दिए गए हैं। इधर ग्रामीण हयात सिंह और पार्वती देवी ने बताया कि प्रधान पति की दबंगई के चलते ऐसा हो रहा है। वह सड़क को अपने घर तक ले जा रहे हैं। जिसमें उनकी भूमि कटी है। इसके अलावा हंसी देवी, उनके बेटे चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह आदि के नाप खेत भी कटे हैं। इसके अलावा बेनाप और वन पंचायत से भी सड़क बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन यदि कार्रवाई नहीं करता है तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। इधर प्रधान गीता परिहार ने बताया कि प्रशासन ने सड़क को बंद करने के निर्देश दिए थे। जेसीबी रात में नहीं सुबह लगाई थी। खुदी सड़क को भर दिया गया है। वह अपनी भूमि को ही काट रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें