ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर के माल रोड से सरयू पुल तक लगा जाम

बागेश्वर के माल रोड से सरयू पुल तक लगा जाम

नगर में आए दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। दिन में कई बार बाजार में जाम के हालात बन रहे हैं। पल-पल लगने वाले जाम से पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...

बागेश्वर के माल रोड से सरयू पुल तक लगा जाम
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 24 Jan 2018 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में आए दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। दिन में कई बार बाजार में जाम के हालात बन रहे हैं। पल-पल लगने वाले जाम से पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। बुधवार को नगर के माल रोड से सरयू पुल तक लंबा जाम लगा। इससे सड़क पर दुपहिया और चौपहिया गाडि़यों की लंबी कतार लग गई। जाम से पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम के चलते वायु और ध्वनि प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही है। यातायात पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आधे घंटे से अधिक समय के बाद जाम को खुलवाया जा सका। इधर तहसील रोड में भी सड़ककिनारे खड़ी गाडि़यों के चलते जाम के हालात बने। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। राहगीर अशोक पांडे, विमल कोरंगा, भुवन साह, आयुष कांडपाल, मनीष दानू, संजय मलड़ा, देवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि नगर में पार्किंग का प्रबंध नहीं है। लोग सड़क किनारे गाडि़यां खड़ी कर देते हैं। संकरी सड़कों के चलते भी आए दिन जाम के हालात बन रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन समस्या से निपटने को गंभीर नहीं है। इधर कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि नगर में यातायात पुलिस तैनात है। जो पूरी मुस्तैदी से यातायात को नियंत्रित कर रही है। लोगों की परेशानी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें