कोट भ्रामरी मेले को लेकर मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
बागेश्वर। संवाददाता कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियो का शिष्ट मंडल...
बागेश्वर। संवाददाता
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियो का शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। मुख्यमंत्री आवास पर हुई भेंटवार्ता में जनप्रतिनिधियो ने कुमाऊं और गढ़वाल के केंद्र बिंदु पर स्थित विश्वविख्यात कोटभ्रामरी मंदिर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ करने का आमंत्रण दिया। वही सुमित्रा नंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में परास्नातक स्तर की कक्षाएं संचालित करने व काफलीगैर तहसील में डिग्री कॉलेज खोलने व वर्तमान वर्ष से कक्षाएं प्रारम्भ करने के संबंध में चर्चा की। वही भेंट वार्ता में मुख्यमंत्री ने मेले को दोनों मंडलों की धार्मिक आस्था का प्रमुख बिंदु बताते हुए मेले के शुभारंभ और जनसमस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, ब्लॉक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट अंकित नगरकोटी आदि मौजूद थे।
