समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

Mar 08, 2026 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में 'उड़ान' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह विर्दी ने महिलाओं की समाज में भूमिका पर जोर दिया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का महत्व बताया। उप-प्रधानाचार्य महेश पांडे ने नारी को समाज की आधारशिला कहा। कार्यक्रम में बैलून गेम, नृत्य और प्रेरक भाषण भी शामिल थे।

समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में उड़ान शीर्षक से भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह विर्दी ने दीप प्रज्वलन किया। कहा कि समाज के निर्माण एवं उन्नति में महिलाओं की अमूल्य भूमिका है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दें, तभी सशक्त परिवार तथा सुदृढ़ समाज का निर्माण संभव है। उप-प्रधानाचार्य महेश पांडे ने कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की आधारशिला है। इससे पूर्व बैलून गेम, मनोहारी नृत्य तथा प्रेरक भाषण भी महिलाओं ने पेश किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।