ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरस्कूली बच्चों को दी बाल कानूनों की जानकारी

स्कूली बच्चों को दी बाल कानूनों की जानकारी

बाल विकास विभाग ने बाल विद्या मंदिर मंडलसेरा में जागरुकता अभियान चलाया। विभागीय कर्मचारियों ने बच्चों को बाल कानूनों की जानकारी...

स्कूली बच्चों को दी बाल कानूनों की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 18 Nov 2019 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बाल विकास विभाग ने बाल विद्या मंदिर मंडलसेरा में जागरुकता अभियान चलाया। विभागीय कर्मचारियों ने बच्चों को बाल कानूनों की जानकारी दी। उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। बच्चों से अपने साथ होने वाले किसी भी तरह के बुरे व्यवहार की जानकारी परिजनों को देने को कहा। महिला सशक्तिकरण और निर्भया पोषित फंड योजना के तहत जागरुकता अभियान चला। वन स्टॉप सेंटर की एडमिनिस्ट्रेटर षष्ठी कांडपाल ने निर्भय फंड और वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। ललित ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने साथ होने वाले व्यवहार के लिए सजग रहना होगा। उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी होने पर परिजनों व शिक्षकों को सूचित करने को कहा। अधिवक्ता अंजू पांडे ने बच्चों को बाल कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। ताकि कोई भी उन्हें बेवजह परेशान न कर सकें। कार्यक्रम में उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। इस मौके पर जया पांडे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें