दीपक 323 दिनों से पैदल कर रहे यात्रा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागेश्वरदीपक, जो मध्य प्रदेश के विदिशा जनपद के शमशाबाद निवासी हैं, पिछले 323 दिनों से लगातार पैदल यात्रा पर हैं। उन्होंने बाबा केदारनाथ और अमरनाथ धाम की यात्रा की और विभिन्न राज्यों, जंगलों और पहाड़ों को पार करते हुए बागेश्वर पहुंचे। उनका मुख्य उद्देश्य गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग को फैलाना है।

बागेश्वर। मध्य प्रदेश के विदिशा जनपद के शमशाबाद निवासी दीपक पिछले 323 दिनों से लगातार पैदल चलते हुए मध्य प्रदेश से बाबा केदारनाथ और अमरनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वे कई राज्यों, जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम रास्तों को पार करते हुए उत्तराखंड के बागेश्वर पहुंचे। विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी इस अनोखी पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


