ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरप्रभारी सचिव मनराल ने कार्य योजनाओं की समीक्षा की

प्रभारी सचिव मनराल ने कार्य योजनाओं की समीक्षा की

प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने अतिथि गृह कौसानी में जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं वर्ष 2019-20 के लिए विभागों द्वारा बनार्इ गर्इ कार्य योजना की समीक्षा...

प्रभारी सचिव मनराल ने कार्य योजनाओं की समीक्षा की
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 16 Jul 2019 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने अतिथि गृह कौसानी में जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं वर्ष 2019-20 के लिए विभागों द्वारा बनार्इ गर्इ कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना के तहत 2019-20 के लिए जारी बजट एवं वर्ष 2018-19 की अवशेष धनराशि एवं जल शक्ति अभियान के लिए बनार्इ गई कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी ली। विभिन्न विभागों की कार्ययोजना तथा आपदा प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सचिव को बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए 36 करोड़ आठ लाख की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है तथा प्रथम किस्त के रूप में 22 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। जिसके लिए सभी विभागों की योजनाएं अनुमोदित की गई है। प्रभारी सचिव द्वारा जल निगम में अवशेष तीन करोड़ 50 लाख की धनराशि के संबंध में जानकारी मांगी। ईई जल निगम को अवगत कराया है कि जेठार्इ पेयजल योजना स्वीकृत है, जिसके लिए टैंडर प्रक्रिया कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए पुराने स्रोतों की खोजबीन की गयी है जिसमें जनपद में कुल 846 जल स्रोत बताए गए हैं। जिसमें से 372 जल स्रोतों का सत्यापन किया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, डीडीओ केएन तिवारी, उप जिलाधिकारी गरुड़ जयवर्धन शर्मा, सीबीओ डॉ. उदय शंकर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें