Inauguration Ceremony for New Students at Garud Sumantranandan Pant Government College नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsInauguration Ceremony for New Students at Garud Sumantranandan Pant Government College

नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

गरुड़ स्थित सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीए पहले सेमेस्टर के 210 और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर के 50 छात्रों ने इसमें भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरThu, 11 Sep 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बीए प्रथम सेमेस्टर के 210 एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के 50 विद्यार्थियों ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवप्रकाश राय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन, लगनशीलता, एकाग्रता एवं स्वाध्याय आवश्यक लक्षण है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अवधेश तिवारी ने नवाचार एवं नयी शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शेर राम टम्टा, डॉ. रेखा कुमारी, उर्वशी टम्टा, डॉ. श्वेता पंत, डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. दिवाकर टम्टा मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।