ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभूस्खलन से चखतरी में मकानों को खतरा

भूस्खलन से चखतरी में मकानों को खतरा

कपकोट। भूस्खलन से चखतरी गांव में मकानों को खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण मंगल सिंह बिष्ट ने बताया कि शिवालय वार्ड के तोक चखतरी में भूस्खलन हो रहा है। जिससे...

भूस्खलन से चखतरी में मकानों को खतरा
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 12 Jul 2018 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भूस्खलन से चखतरी गांव में मकानों को खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण मंगल सिंह बिष्ट ने बताया कि शिवालय वार्ड के तोक चखतरी में भूस्खलन हो रहा है। जिससे उनके मकान को खतरा हो गया है। दूणी-सुकुंडा मोटर मार्ग का मलबा और पानी देवेंद्र सिंह, दलीप सिंह के निर्माणाधीन मकान में घुस गया है। जिससे उनके आगे भूस्खलन हो गया है। उन्होंने दैवीय आपदा मद से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें