ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरप्राधिकरण में शामिल नए गांवों से 10 साल तक नहीं लिया जाएगा हाउस टैक्स: सीएम

प्राधिकरण में शामिल नए गांवों से 10 साल तक नहीं लिया जाएगा हाउस टैक्स: सीएम

बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल नए...

बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल नए...
1/ 3बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल नए...
बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल नए...
2/ 3बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल नए...
बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल नए...
3/ 3बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल नए...
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 14 Nov 2018 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद नगर निकायों में शामिल नए गांवों को सरकार पूरी सुविधाएं देगी। ऐसे गांवों से दस साल तक हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता को गुलदार के आतंक से जल्द ही निजात मिल जाएगी।

बुधवार को बागेश्वर पहुंचे सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू कर दी जाएगी। हर जिला मुख्यालय में महीने में दो बार विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम भेजी जाएगी, ताकि जनता को सही और समय पर उपचार मिल सके। कहा कि प्रदेश भर में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में शामिल नए गांवों से सरकार दस साल तक हाउस टैक्स नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। भ्रष्टाचारियों में इतनी दहशत हो गई है कि रिश्वत के तौर पर लिए गए दो करोड़ रुपये अब तक वापस दे चुके हैं और अपनी गलती मानकर माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। 55 से ज्यादा बड़े-बड़े लोग और अधिकारी जेल में हैं। कहा कि बागेश्वर में डॉक्टरों के लिए बीस कमरों का हॉस्टल स्वीकृत किया गया है। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट कुंदन परिहार तथा कपकोट नगर पंचायत से गिरीश जोशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इससे देश के विकास के कार्यों में तेजी आई है। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गाड़िया समेत अन्य पदाधिकारियों ने पालिका चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन शिव सिंह बिष्ट ने किया। यहां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ओली, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, टेक चंद्र, विक्रम शाही, महेश खेतवाल, सुनील भंडारी, सुरेश सोनियाल, धीरेंद्र परिहार, नवीन परिहार, गौरव दास, इंद्र सिंह फर्स्वाण, मनोज बचखेती, शेर सिंह बिष्ट, गोविंद दानू, प्रकाश जोशी समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------------

टाइमलाइन -

10:30 बजे सीएम डिग्री कॉलेज के हेलीपैड पर पहुंचे।

10:35 बजे सीएम लोनिवि के गेस्ट हाउस पहुंचे।

10:53 बजे सीएम ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान के लिए रवाना हुए।

11:00 बजे सीएम नुमाइशखेत मैदान पर पहुंचे।

11:28 बजे सीएम ने जनता को संबोधित किया।

11:38 बजे सीएम ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष मतदान करने की जनता से अपील की।

11:40 बजे सीएम नुमाइशखेत मैदान से डिग्री कॉलेज हेलीपैड के लिए रवाना हुए।

11:50 बजे सीएम हेलीपैड पर पहुंचे।

11:52 बजे सीएम पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए।

---------------

चाचा नेहरू को भूले सूबे के मुखिया और अध्यक्ष

बागेश्वर। सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने दस मिनट के भाषण में भाजपा सरकार का जमकर गुणगान किया। उन्होंने अपने संबोधन में एक बार भी चाचा नेहरू को याद नहीं किया। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी सरकार बढ़ाई की। लेकिन वह ये भूल गए की 14 नवंबर को चाचा नेहरू की याद में बाल दिवस मनाया जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें