
हिन्दी के मेधावी रुद्राक्ष, नितिन, प्रेरणा और स्मृति होंगे सम्मानित
दिवंगत शिक्षिका मंजू जोशी की स्मृति में, सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में घोषित सीबीएसई परिणामों में रुद्राक्ष बिष्ट,...
दिवंगत शिक्षिका मंजू जोशी की स्मृति में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल के सीबीएसई बोर्ड में हिन्दी विषय के उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यद्यार्थियों को हिंदी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि मंजू जोशी का बीते साल आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी स्मृति को उनके विद्यालय सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल अयारतोली में अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में हिन्दी विषय के सर्वोच्च अंक प्राप्त मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किए जाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत अभी अभी घोषित सीबीएसई परिणामों के अनुसार हाईस्कूल में रुद्राक्ष बिष्ट, जबकि इंटरमीडिएट में नितिन सिंह भंडारी,स्मृति फर्स्वाण और प्रेरणा आर्य ने बराबर 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हिन्दी विषय में मेधावी होने का गौरव प्राप्त किया है, जिन्हें आगामी हिन्दी दिवस पर विद्यालय परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम और गोष्ठी के दौरान सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


