निष्पक्ष और निर्भीक होकर समस्याओं को उठाएं पत्रकार : बिष्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गरुड़ में गोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिव सिंह बिष्ट ने पत्रकारों को समाज की समस्याओं को उठाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पत्रकारों और समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के महत्व और भूमिका पर चर्चा की गई।

निष्पक्ष और निर्भीक होकर समस्याओं को उठाएं पत्रकार : बिष्ट

देवेंद्र पांडे, गरुड़। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यहां गोष्ठी व सम्मान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर समाज की समस्याओं को उठाएं। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों और पत्रकारों को दर्जा राज्यमंत्री व मां भ्रामरी जन कल्याण समिति ने सम्मानित किया। तहसील पत्रकार संगठन के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी के विषय समाजोत्थान में पत्रकारों की भूमिका विषय पर बोलते हुए दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता समाज का प्रतिबिंब हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि संकट के समय पत्रकारों ने ही इस देश को संभाला है।

प्रमुख वक्ता डीके जोशी ने पत्रकारिता के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्सवाण व नपं अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता समाज का मार्गदर्शन करती है। रतन सिंह किरमोलिया, जीवन चंद्र दुबे, नंदन सिंह अल्मिया, उमेश जोशी, एसडीएम वैभव कांडपाल ने पत्रकार संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस दौरान कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, रमेश बृजवासी, अर्जुन राणा, अखिल जोशी, कृष्णा गढ़िया, अनिल पांडे, दिनेश नेगी, हरीश जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, बबलू नेगीआदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।