ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरहेमलता लोहार प्रधान और करिश्मा बनी उप प्रधान

हेमलता लोहार प्रधान और करिश्मा बनी उप प्रधान

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल पंचायत पखवाड़ा जारी है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विद्यालय की बाल पंचायत का गठन किया गया। जिसमें हेमलता लोहार को प्रधान और करिश्मा को उप प्रधान चुना गया। छात्राओं ने...

हेमलता लोहार प्रधान और करिश्मा बनी उप प्रधान
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 24 Apr 2018 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल पंचायत पखवाड़ा जारी है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विद्यालय की बाल पंचायत का गठन किया गया। इसमें हेमलता लोहार को प्रधान और करिश्मा को उप प्रधान चुना गया। छात्राओं ने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा दिखाई।

विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया गया। बाल पंचायत पखवाड़ा के 11वें दिन शिक्षक हरीश पांडे ने ग्राम पंचायत के गठन और कार्य के बारे में विस्तार से बताया। छात्रा अंजलि तिवारी, खुशी थापा, हेमलता, विनीता बिष्ट, प्रियंका आर्या और बबीता आर्या ने अपने विचार रखे। प्रधानाचार्या शोभा टम्टा ने छात्राओं को बाल पंचायत के बारे में बताया। कार्यक्रम के तहत हुई चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी थापा, तनुजा, संजू और निबंध में निर्मला चंदोला, हेमलता लोहार, बबीता ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें