महिला आरक्षण विधेयक पर ऐठानी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत हरीश ऐठानी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक के ओंधे मुख गिरने पर आयोजित पत्रकार वार्ता
देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में कुछ राज्यों को “डेमोग्राफिकल पनिशमेंट” देने की साजिश रची जा रही थी, जिसे कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने नाकाम कर दिया। ऐठानी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देश को स्पष्ट जानकारी देने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित हो चुका था, लेकिन इसके बाद इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा की गई।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी माहौल बन रहा है, तब महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर लोकसभा सीटों के परिसीमन और सदस्यों की संख्या बढ़ाने की चर्चा क्यों की जा रही है। ऐठानी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले से स्वीकृत विधेयक के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई, जिसे विपक्ष ने उजागर कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


