Bageshwar News: बिजली के झूलते तार बने परेशानी का सबब
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बागेश्वरBageshwar News: धरमघर के दुग-नाकुरी क्षेत्र में एएनएम सेंटर के पास झूलती विद्युत लाइन दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यह लाइन बहुत नीचे है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह ने विद्युत विभाग को पहले ही सूचित किया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Bageshwar News: धरमघर। दुग-नाकुरी क्षेत्र के क्षेत्र के चौरा स्थित एएनएम सेंटर के पास झूल रही विद्युत लाइन से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइन काफी नीचे आ गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह ने बताया कि इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई को पहले ही सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एएनएम सेंटर के आसपास लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में झूलती बिजली लाइन गंभीर खतरा बनी हुई है। उन्होंने विद्युत विभाग से जल्द समस्या दूर करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


