ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आंदोलन को मुखर
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आंदोलन को मुखर हो गए हैं। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र कांडपाल की...
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आंदोलन को मुखर हो गए हैं। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रांतीय कार्यकारिणी लगातार शासन से वार्ता कर रही है। लेकिन सकारात्मक उत्तर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अब एकजुट होंगे। इसके लिए चार सितंबर को धरना-प्रदर्शन होगा। उसी दिन आंदोलन की अगली रणनीति भी बनेगी। बैठक में प्रमोद मिश्रा, कुंदन प्रसाद, राजन जोशी आदि मौजूद रहे।