ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरराज्यपाल ने व्यवस्थाओं पर डीएम की पीठ थपथपाई

राज्यपाल ने व्यवस्थाओं पर डीएम की पीठ थपथपाई

दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय और वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं देख प्रसन्नता जताई। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर डीएम...

राज्यपाल ने व्यवस्थाओं पर डीएम की पीठ थपथपाई
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 15 Oct 2018 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय और वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं देख प्रसन्नता जताई। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर डीएम की सराहना की।

सोमवार को महामहिम मौर्य नीलेश्वर में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचीं। बच्चों ने उनका स्वागत गीत किया। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों से वार्ता कर उन्हें 2700 सौ रुपये, फल और कपड़े वितरित किए। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि समाज के निर्बल, असहाय और वृद्धजनों की सेवा करने का हमें संकल्प लेना होगा, तभी हमारा जीवन सार्थक माना जाएगा। इसके बाद वे वृद्धा आश्रम गईं। आश्रम तक पहुंचने वाले मार्ग में कार्य जिला योजना से किए जा रहे कार्यों को देखकर राज्यपाल ने डीएम रंजना राजगुरु की सराहना की। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को कपड़े और कंबल भी बांटे। भोजनालय एवं अन्य परिसर के निरीक्षण दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक पाये जाने पर राज्यपाल ने संतोष जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें