Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsGovernment Public Court in Garud Addresses 55 Citizen Issues Including Electricity Water and Roads
अधिकारी होमवर्क के साथ जनता दरबार में आएं : डीएम

अधिकारी होमवर्क के साथ जनता दरबार में आएं : डीएम

संक्षेप:

सरकार ने गरुड़ में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें 55 लोग विभिन्न समस्याओं के साथ पहुंचे। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान किया जाए। जनता दरबार में मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए।

Dec 08, 2025 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को गरुड़ में जनता दरबार आयोजित किया। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर 55 लोग पहुंचे। इनमें बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड और पेंशन के अधिक थे। जिलाधिाकरी आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दरबार के वह होमवर्क कर पहुंचे। 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान करें। जो शासन पर लंबित हैं उसके लिए लगातार पत्रचार करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। तहसील सभागार में आयोजित दरबार ने डीएम ने बंड गरुड़ सड़क मामले पर एक्शन सहित अधिकारियों की ली क्लास। डीएम ने सीडीओ बागेश्वर को निर्देशित किया कि अगले जनता दरबार में समस्या का दोहराव नहीं होना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काम में लापरवाह अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने की संस्तुति की जाएगी। शिकायत पत्रों पर आवेदक के फोन नंबर अवश्य लिखें ताकि आवेदक से संपर्क किया जा सके। जनता दरबार में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट भी आक्रोशित दिखे। अधिकारियों से पूछा कि जनता दरबार को मजाक क्यों बनाते हो जनता दूर दराज से समस्या लेकर आती हैं और संबंधित अधिकारी मामलों को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। दीपा देवी, प्रधान कोठों रामपुर ने कहा कि उनके गांव में जिला योजना से स्कीम बनी है। गांव के लोग रोज सवाल कर रहे हैं। डीएम ने एक्शन जल संस्थान को कहा कि सिंचाई की व्यवस्था एक हफ्ते में और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करें। कहा कि लोगों के बिजली बिल लाखों में आ रहे हैं, जबकि उनके घरों में घरेलू कनेक्शन लगे हैं। डीएम एसडीओ को निर्देश दिए कि प्रभावितों के विद्युत बिलों का निवारण तुरन करें। इस मौके पर विभिन्न गांव से आए लोगों ने समस्याएं रखी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।