Bageshwar News: सेवा पखवाड़ा शिविर में 295 को योजनाओं का लाभ

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: राज्य सरकार ने 'सेवा पखवाड़ा शिविर' का आयोजन किया जिसमें 360 लोगों ने भाग लिया। 295 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला और 46 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि योजना का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

सेवा पखवाड़ा शिविर में 295 को योजनाओं का लाभ

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राज्य सरकार के 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' एवं 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत मंगलवार को इंटर कॉलेज क्वैराली में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभान्वित किया। शिविर में 360 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 295 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। 46 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 14 प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने नागरिकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, निदेशक कुमाउं मंडल विकास निगम दयाल सिंह ऐठानी, प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र, ग्राम प्रधान चामी सुंदर लाल, ग्राम प्रधान क्वैराली हरीश प्रसाद, ग्राम प्रधान अमसरकोट गिरीश सिंह टंगड़िया रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।